हॉकफोर्स और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 14 लाख का इनामी नक्सली ढेर


 

म.प्र के बालाघाट जिले में नक्सल उन्मूलन में तैनात हाकफोर्स के जवानों को एक और बडी सफलता मिली। जवानों ने कुख्यात नक्सल कमलू को मुठभेड में मार गिराया। इस नक्सल पर 14 लाख का ईनाम तीन राज्यों ने घोसित किया था।

 

बताया जा रहा है कि 28 सितंबर को हॉकफोर्स और एसओजी टीम को रूपझर थाना इलाके के कन्दुल और कोद्दापार के जंगल में नक्सलियांे के पैठ जमाने की सूचना मिली थी, तस्दीक के लिये जवानो की टीम रवाना हुई और तभी जवानो का नक्सलियो से आमना सामना हो गया।

 

जहां पुलिस फोर्स को देख नक्सलियों ने करीब 120 राउंड फायर किये। वही जवानो की ओर से भी एक्सचेंज फायर किया गया और एक नक्सली को मार गिराने में सफलता मिली। मुठभेड़ में मारा गया नक्सली कमलु बताया जा रहा है।

 

जो छत्तीसगढ के बीजापुर से लगे दक्षिण बस्तर के गंगालून गांव का रहने वाला था। उस पर लगभग 14 लाख का ईनाम घोषित किया गया था। जो तांडा-दडेकसा दलम का सक्रिय सदस्य था और दलम में बॉडीगार्ड का काम करता था।

 

वह कुख्यात नक्सली कमांडर दामा का बॉडीगार्ड बताया जा रहा है। पुलिस को उसके पास से एक रायफल भी मिली है। हालांकि पुलिस का दावा है कि इस मुठभेंड में और भी नक्सली घायल हुए होगें, जिनकी तलाश में पुलिस और जवानो का सर्चिंग अभियान लगातार जारी है।


By - sagarttvnews

30-Sep-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.