सागर-धान खरीदी में बड़ा झोलझाल 93 लाख का फर्जीवाड़ा आया सामने ! || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर के धान उपार्जन केंद्र ढाना पर धान खरीदी में फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है। उपार्जन केंद्र की जांच करने पर सामने आया कि ऑनलाइन रिकॉर्ड में दर्ज खरीदी गई धान से केंद्र पर 4799.99 क्विंटल धान कम है। इसकी कीमत 93 लाख 11 हजार 980 रुपए है। ऑनलाइन रिकॉर्ड में कई गड़बड़ी मिली है। किसानों के उपज बेचे बगैर ही रिकॉर्ड में चढ़ाई गई हैं।अनियमितताओं को देखते हुए कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सागर ग्रामीण चारू जैन ने उपार्जन केंद्र ढाना के प्रभारी सूर्यकांत दुबे और कम्प्यूटर ऑपरेटर गौरव चौबे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए सानौधा थाने में शिकायती आवेदन दिया। इस पर पुलिस ने केंद्र प्रभारी सूर्यकांत दुबे और कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है।17 जनवरी को कलेक्टर दीपक आर्य के निर्देश पर समर्थन मूल्य धान उपार्जन केंद्र ढाना सेवा सहकारी समिति ढाना की अनुविभागीय अधिकारी, नायब तहसीलदार परसोरिया और कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी ने जांच की। जांच के दौरान केंद्र पर रखी बोरियों पर केंद्र के टैग में केंद्र के नाम के अतिरिक्त किसान का कोड, खरीदी दिनांक दर्ज नहीं पाया गया।इससे स्पष्ट नहीं हो सका कि मौके पर रखी धान किस किसान की है और किस तारीख को खरीदी गई। खरीदी रजिस्टर में भी किसान की क्रम संख्या दर्ज नहीं मिली। खरीदी रजिस्टर पूर्ण नहीं मिला। खरीदी रजिस्टर में 14 व 15 जनवरी की खरीदी दर्ज नहीं थी। मामले की जानकारी देते हुए रहली एसडीओपी अनुराग पांडेय ने बताया


By - Sagar tv news
19-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.