MP | डांस करते-करते युवक की चली गयी जान कैमरे में कैद हुआ नज़ारा

 

कहते हैं की मौत का क्या भरोसा कब किसको अपने आगोश में ले ले ऐसे ही एक युवक की मौत नाचते हुए कैमरे में कैद हो गयी। नज़ारा बैतूल जिले के शाहपुर थाना इलाके के जामुन ढाना गांव से सामने आयी। जहाँ एक युवक शादी के रिसेप्शन में डांस कर रहा था और नाचते-नाचते युवक की मौत हो गयी। बताया गया की युवक अंतलाल उइके अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होने गया था। जहाँ डांस का कार्यक्रम चल रहा था। वो नाचते-नाचते अचानक गिर गया लोगों को लगा की वो मजाक कर रहा है। जब वो नहीं उठा तो परिवार के लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक डोरी गावं का रहने वाला था। अन्तलाल अपने रिश्तेदार सोनू कुमरे की शादी में जामुन ढाना गावं आया हुआ था। शादी शुक्रवार को थी और शनिवार को रिसेप्शन के दौरान नाचते हुए उसकी मौत हो गई। जिससे लोगों के होश उड़ गए। पुलिस ने पीएम कराकर शव परिजनों को सौंपा।


By - Mahesh Chandel betul
23-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.