सागर-कबाड़ खरीद कर वापस आ रहे युवको के साथ ये क्या हो गया || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के खुरई के बायपास रोड पर स्थित माडल स्कूल के पास मिट्टी से भरी खड़ी ट्रॉली में पीछे से एक मालवाहक आपे टकरा गया। जिसमें आपे सवार तीन युवक घायल हो गये। दरअसल राहतगढ़ निवासी आपे मालिक 21 वर्षीय फैजान खान अपने दो साथियों अशफाक अली व तारिक कुरैशी के साथ खुरई आया था। ये सभी खुरई में कबाड़ खरीदने आये थे। कबाड़ खरीदने के बाद ये सभी वापिस राहतगढ़ लौट रहे थे। रास्ते में माडल स्कूल के पास खड़ी ट्राली से टक्कर हो गई। जिसमें तीनों घायल हो गये।घटना की सूचना मिलते ही 108 ऐंबूलेंस ने घायलों को खुरई अस्पताल पहुंचाया। जिनमें से आपे चालक फैजान तारिक को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय सागर रेफर किया गया है।


By - Manoj Badhwani khurai sagar
31-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.