सागर- रानगिर में हरसिद्धि माँ का आशीर्वाद लेने पहुंचे कलेक्टर फिर स्कूल भी गए || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर कलेक्टर बुधवार को रहली पहुंचे जहां कलेक्टर दीपक आर्य ने सरकारी स्कूल का निरीक्षण किया। इसके बाद वो रानगिर पहुंचे। जहां उन्होंने हरसिद्धि माई के दर्शन किए। इसके बाद कलेक्टर का काफिला पहुंचा रहली के छीरारी गांव में। यहाँ बने तालाबों के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण के कामों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि दोनों तालाबों का इस प्रकार से जीर्णोद्धार के अलावा गहरीकरण किया जाए। जिससे शुद्ध पानी उपलब्ध हो सके। कलेक्टर दीपक आर्य ने छिरारी में बन रहे स्टॉप डेम के साथ तालाब का निरीक्षण किया। इस गांव को उन्होंने ऐतिहासिक बताया वहीँ इसमें पर्यटन और सौंदर्यीकरण के क्षेत्र में अनेकों काम किए जाने का आश्वासन दिया। कलेक्टर बोले कि अगर जरूरत होगी तो दोबारा क्षेत्र का निरीक्षण करेंगे और पर्यटन और सौंदरीकरण में जो ज्यादा से ज्यादा प्रयास हो सकते हैं। वह जरूर करेंगे।
कलेक्टर ने कड़ता गांव में सरकारी स्कूल का निरीक्षण किया। जिन्होंने वहां के छात्रों से बातचीत की साथ ही छात्रों की नोटबुक और किताबों का निरीक्षण करते हुए जरूरी दिशा निर्देश दिए।


By - Adesh Agnihotri rehli sagar
02-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.