मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का बयान चुनाव लड़ने है तैयार || SAGAR TV NEWS ||

 

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने साफ़ कर दिया है की वो आगामी 2024 में लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी। ये बात उन्होंने टीकमगढ़ प्रवास के दौरान अपने फार्म हाऊस दिव्यांतरण में पत्रकार वार्ता के दौरान कही। भोपाल सीट से चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा की पार्टी जिस सीट से कहेगी उस सीट से चुनाव लड़ेगी ये पार्टी तय करेगी। अब रही भोपाल की बात तो प्रज्ञा सिंह चुनाव लड़ें, उनका हमारे ऊपर बड़ा एहसान है। चुनाव लड़ने के लिए पार्टी ही तय करती है कहां से चुनाव लड़ना है और वही व्यवस्था करती है सारी चुनाव की, उमा भारती बोली की साल 2019 में लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान कर दिया था। इसी तरह अब 2024 का चुनाव लड़ने का ऐलान खुलेआम किया है।


By - Sudhir Mawai tikamgarh
25-Mar-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.