मुख्यमंत्री शिवराज का फिर चला आरोपी के घर बुलडोजर साथी का निकाला जुलूस

एक लड़की से जबरदस्ती दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी के घर पर जहां बुलडोजर चलाकर उसका मकान ध्वस्त किया, तो आरोपी का साथ देने वाले साथी का पुलिस ने जुलूस निकाला। और इसके बाद न्यायालय में पेश किया। दरअसल अशोकनगर जिले के मुंगावली थाना क्षेत्र में एक महिला अपने परिवार का गुजारा चलाने घर के पास ही बने निसार खा चूड़ी वाले के शादी हॉल में साफ सफाई का काम करती है। बीते दिन जब वहाँ काम करने गयी तो उसके साथ उसकी बेटी भी गई थी। जहाँ सोहिल पठान ने उसे अपनी हवश का शिकार बनाया। जिसके बाद लड़की ने अपने परिजनों के साथ थाने पहुँचकर मामला दर्ज कराया। बताया गया की पीड़िता 12 वी कक्षा की छात्रा है। और आरोपी सोहिल पठान को करीब एक महीने से जानती है। उसकी माँ धर्मशाला में काम कर रही थी तभी सोहेल ने उसके साथ गलत काम किया। जिसमें निसार खान के लड़के दानिश खान ने उसका साथ दिया। उसकी शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर रात में ही आरोपी दानिश और सोहिल को गिरफ्तार कर लिया था दोनों वार्ड 12 इमाम चौक के निवासी हैं। उन पर कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया। बताया गया की आरोपी दानिश अपराधी प्रवृति का है। उस पर दो मामले दर्ज हैं। मामले में एसडीओपी श्वेता गुप्ता ने जानकारी दी।


By - Anuj Jain Sagar TV News.
30-Mar-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.