सागर-घर के लोग गए थे खेत पर और घर में अचानक लग गयी आग || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के जैसीनगर थाना अंतर्गत सुबह के समय अज्ञात कारणों के चलते कच्चे मकान में अचानक आग लग गई। जिससे खेती में उपयोग आने वाली कृषि पाइप,ट्रैक्टर की सीटें जल गई और एक गाय का बछड़ा भी झुलस गया। आगजनी की ये घटना डूंगरिया गांव में हुई। जिस वक्त घर में आग लगी उस समय परिवार के सभी लोग खेती किसानी के काम के चलते खेत गए हुए थे। घर से धुँआ उठता देख आसपास के लोगों ने परिवार वालों को सूचना दी और सभी लोगों ने मिलकर यहां वहां से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास किया और घर में बँधी गाय और बछड़े को बाहर निकाला लेकिन बछड़ा बुरी तरह झुलस गया। साथ ही ट्रैक्टर में भी आग लग गई थी जिसे ग्रामीणों की मदद से वहां से अलग किया गया। बताया गया की इस दौरान करीब 80 कृषि पाइप जलकर खाक हो गए। किसान दीपेंद्र शुक्ला ने बताया कि आग लगने से 1 लाख रूपये का नुकसान हुआ है।


By - Brijendra Rakwar jaisinagar sagar
30-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.