सीएम हाउस का घेराव करने जा रहे कांग्रेसियों पर चली वाटर कैनन,फिर भी डटे रहे

भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सभी कांग्रेसी राजधानी भोपाल में प्रदेश कार्यालय पर एकजुट हुए और शंखनाद आंदोलन की शुरूआत की। जहाँ महंगाई, बेरोजगारी, आदिवासियों पर अत्याचार, व्यापमं प्रवेश और भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर प्रर्दशन किया गया। जब युवा कांग्रेस नेता सीएम हाउस का घेराव करने निकले, तो पुलिस ने वॉटर कैनन से पानी की बौछार कर उन्हें रेडक्रास अस्पताल के पास रोक लिया। इसके बाद भी कांग्रेसियों ने प्रदर्शन जारी रखा। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शन में शामिल कुणाल चौधरी, बीवी श्रीनिवास और विक्रांत भूरिया को हिरासत में लिया। जिससे आक्रोशित कांग्रेस नेता धरने पर बैठ गए।जिन्हे हटाने पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया।
इस प्रदर्शन के पहले प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने सभा में कहा कि आज जो यह शंखनाद हो रहा है। यह केवल कांग्रेस की ही बात नहीं है, यह मध्य प्रदेश के भविष्य की बात है। कमलनाथ बोले की भाजपा के पास सिर्फ़ तीन चीजे ही बची है, पुलिस, पैसा और प्रशासन। कार्यक्रम को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव, पूर्व मंत्री और विधायक सज्जन सिंह वर्मा, कांग्रेस नेता अजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह समेत अन्य नेताओं ने सम्बोधित किया।
दरअसल मध्य प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए युवा शंखनाद आंदोलन की शुरूआत की गयी है।


By - SAGAR TV NEWS
12-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.