बेटी को विदा कराकर लौट रहा था परिवार की ड्राइवर ने कर दी लापरवाही

ट्रेक्टर ट्रॉली के पलटने से पांच लोगों की जान चले जाने का मामला सामने आया है। वहीं करीब दो दर्जन लोग घायल भी बताये जा रहे हैं। घटना बैतूल जिले के चिचोली थाना क्षेत्र के केसिया गांव में शुक्रवार की देर रात हुई। .बताया गया की इमलीढाना से बोन्दरी गांव जा रहा ट्रैक्टर ट्राली ड्राइवर की लापरवाही से अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें 35 से ज्यादा लोग सवार थे। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन की मदद से ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला और उन्हें तत्काल एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। लेकिन पांच लोगों ने दम तोड़ दिया था। तो 23 लोग घायल हैं। जिनमें महिलाओं की संख्या ज्यादा है। 12 गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया।
बताया जा रहा है कि बोन्दरी गांव के डोमा उइके की बेटी सरोज की शादी 2 दिन पहले इमली ढाना में हुई थी। गांव के लोग बेटी को ससुराल से विदा कराने के लिए तीन ट्रैक्टर ट्राली से इमली ढाना गए थे। सरोज को जीप से गांव भिजवा दिया था। बाकी ट्रैक्टर ट्राली से लोग बोन्दरी गांव वापस जा रहे थे। जिसमें एक ट्रैक्टर ट्राली दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मामले में चिचोली पुलिस घटना की जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया ड्राइवर की लापरवाही सामने आई है।

 

 

 


By - sagar tv news
04-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.