काफी पुराना एक पेड़ टेम्पो पर आकर थमा सवार थे 13 यात्री || SAGAR TV NEWS ||

 

काफी पुराने एक पेड़ के गिर जाने से टैम्पो उसके नीचे दब गयी। जिससे उसमें सवार करीब 13 लोगों की जान पर बन आई। हादसा खरगोन जिले के बड़वाह से करीब डेढ़ किमी दूर आम वाले बाबा के पास हुई। जहां एक पुराना पेड़ इंदौर-खंडवा रोड पर गिर गया। जिस वजह से ओंकारेश्वर से लौट रहा टेम्पो पेड़ के नीचे दब गया। उसमें सवार 13 यात्रियों की जान बाल-बाल बच गई। इसमें एक यात्री संजय राठौर को सिर चोट लगी है। लोगों ने टेम्पो में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।
बताया जा रहा है कि पेड़ का आकार बड़ा होने से जाम लग गया। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लम्बी कतार भी लग गई। वहीं सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी पहुंचे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पेड़ को सड़क से हटाया गया। जिसके बाद यातायात सुचारु हो सका। गनीमत ये रही की कोई जनहानि नहीं हुई।


By - Sagar tv news
19-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.