चलती ट्रेन में महिला को हुई प्रसव पीड़ा ट्रेन रोककर हुई डिलेवरी

 

 

चलती ट्रेन में महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी जिसके बाद ट्रेन को रोका गया और महिला की डिलेवरी हुई। जहाँ उसने एक बच्चे को जन्म दिया है। मामला एमपी के नरसिंहपुर से सामने आया है। जानकारी के मुताबिक रेल्वे स्टेशन पर जनता एक्सप्रेस में सवार पति पत्नी मुंबई से दिलदार नगर जा रहे थे। तभी नरसिंहपुर आरपीएफ को सूचना मिली कि एक महिला को प्रसव पीड़ा हो रही है। तत्काल रेलवे स्टेशन में पदस्थ डॉक्टर आर आर कुर्रे को सूचना दी गई। तभी डॉक्टरों और स्टाफ की मदद से महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। डॉक्टर कुर्रे ने बताया कि ये केस थोड़ा परेशानी वाला था। लेकिन उन्होंने और स्टाफ ने डिलेवरी कराई जिसके बाद महिला को स्थानीय जिला अस्पताल भेजा गया और भर्ती कराया गया। वहीँ महिला के परिवार के सदस्यों ने रेलवे स्टाफ को धन्यवाद दिया।


By - sagar tv news
02-Aug-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.