सागर-दूध के प्रोडक्ट समेत अन्य चीजों पर लगे जीएसटी पर लोगों ने क्या कहा सुनिए || SAGAR TV NEWS ||

 

केंद्र सरकार ने पहली बार दूध के प्रोडक्ट को जीएसटी के दायरे में शामिल किया है। जिससे अब दूध के प्रोडक्ट जैसे दही, लस्सी, बटर पर 5% जीएसटी लगाया गया है। साथ ही अनब्रांडेड प्रीपैकेज्ड और प्री लेबल आटा दाल और चावल पर भी 5% जीएसटी लगाया गया है। जिससे अब रोजमर्रा की जरूरत की चीजें महंगी हो गई है। और इसका सीधा असर आम आदमी के घरेलू बजट पर पड़ा है। इसी को लेकर जब सागर जिले के गढ़ाकोटा में व्यापारी आम लोगों से बात की तो कई चीजन निकलर सामने आई।
दरअसल आम आदमी वैसे ही गैस पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों से परेशान था। वहीं अब केंद्र सरकार ने रोजमर्रा की जरूरी खाद्य वस्तुओं पर भी जीएसटी लगा दी है। इसका सीधा असर लोगों की रसोई पर पड़ेगा। जानकारी के मुताबिक आज़ादी के बाद अब पहली दफा ऐसा हुआ है। जब अनाज और अनब्रांडेड खाद्य वस्तुओं पर जीएसटी लागू हो गई है। रहली विधानसभा के गढ़ाकोटा के आम नागरिको के साथ गृहणी, बड़े और छोटे दुकानदार, मजदूर वर्ग के लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी सुनिए उन्होंने क्या कहा।


By - Ravi soni garhkota
20-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.