दहेज़ लोभियों की की डिमांड पूरी नहीं हुई तो सगाई के बाद तोड़ दी शादी

दहेज़ लोभियों की की डिमांड पूरी नहीं हुई तो सगाई के बाद तोड़ दी शादी

दहेज़ की वजह से टूट गई एक बेटी की शादी

सगाई के बाद लड़के के परिवार वालों ने लड़की पक्ष से दहेज़ की डिमांड की लेकिन मांग पूरी नहीं होने पर रिश्ता तोड़ दिया। मामला एमपी के ग्वालियर के गोला का मंदिर थाना इलाके का है। जहां दहेज की वजह से एक बेटी की शादी टूट गई। दुखी पुलिसकर्मी पिता ने एसपी से गुहार लगाई है। जिसके बाद पुलिस ने दहेज लोभियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की।
जानकारी के मुताबिक हवलदार रामसुरेश शर्मा इन दिनों हाईकोर्ट ड्यूटी में पदस्थ हैं। उनकी बेटी की सगाई बलराम नगर निवासी सुशील दुबे बेटे सचित दुबे के साथ हुई थी। जिसमें करीब 2 लाख रुपए खर्च हुए। लेकिन अब वर पक्ष दहेज में 15 लाख रुपए, कार समेत लग्जरी सामान की मांग कर रहे हैं। इतना कुछ देने में वो सक्षम नहीं हैं। आरोप है की सगाई में उन्होंने सचित दुबे को अंगूठी और नकदी भी दिए थे। जो वो वापस नहीं कर रहे।
वहीं एसपी के आदेश पर गोला का मंदिर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। एडिशनल एसपी राजेश डंडोतिया के मुताबिक इस मामले में लड़के और उसके माता-पिता पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।


By - SAGAR TV NEWS
22-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.