MP | बुजुर्ग से बर्बरता करने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड || SAGAR TV NEWS ||

 

जबलपुर रेलवे स्टेशन पर एक बुजुर्ग के साथ पुलिसकर्मी की बर्बरता का वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग के साथ एक व्यक्ति किसी बात पर गाली-गलौज कर रहा था जिसकी शिकायत उसने प्लेटफॉर्म पर खड़े पुलिसकर्मी से की। जिसके बाद पुलिस वाले ने बुजुर्ग को लात-घूंसों और बेल्ट से बुरी तरह पीटा। पुलिसकर्मी की पहचान कॉन्स्टेबल अनंत शर्मा के रूप में हुई है। वह रीवा के लौर थाना में पदस्थ है। वीडियो की पुष्टि होते ही SP नवनीत भसीन ने उसे सस्पेंड कर दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले पुलिसकर्मी बुजुर्ग को धक्का देकर प्लेटफॉर्म पर पटक देता है। इसके बाद उस पर हाथ चलाता है। फिर बुजुर्ग के चेहरे पर जूता पहना पुलिसकर्मी पैर चलाता है।


By - Sagar tv news
29-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.