जनपद अध्यक्ष चुनते ही कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए अध्यक्ष || SAGAR TV NEWS ||

 

पन्ना जिले के शाहनगर जनपद में जनपद अध्यक्ष का चुनाव काफी रोचक रहा। कांग्रेस समर्थित आशीष खरे अध्यक्ष बनते ही पाला बदलकर भाजपा में शामिल हो गए। दरअसल शाहनगर में जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव हुआ। जिसमें आशीष खरे अध्यक्ष तो शिवराज सिंह उपाध्यक्ष चुने गए हैं। जनपद अध्यक्ष पद के लिए 2 उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश की थी। जिसमें आशीष खरे और विनीता साहू चुनावी मैदान में थी। साथ ही 25 में से 24 सदस्यों ने मतदान किया था। जिसमें से 14 मत आशीष खरे और 10 मत विनीता साहू को मिले। जिसमें आशीष खरे विजयी हुए। आशीष खरे कांग्रेस के प्रबल समर्थक हैं। और वे कांग्रेस के जिम्मेदार पदों पर भी रह चुके हैं। लेकिन यह चुनाव जीतते ही उन्होंने भाजपा की सदस्यता ले ली।
वहीं जनपद पंचायत वार्ड क्रमांक 4 से उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चुने गए। उन्हें 11 मत मिले। उपाध्यक्ष पद के लिए 3 लोगों ने दावेदारी पेश की थी। जिनमें हारी हुई अध्यक्ष पद की दावेदार विनीता साहू भी थी। जिनको 10 और कुंवरमान लोधी को 3 मत मिले।
इस जीत के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष आशीष खरे ने कहा कि वो हमेशा जनहितैषी काम कर इस जनपद पंचायत को विकास के शिखर पर पहुंचाने का प्रयास करेंगे।


By - Deepak Sharma Panna
30-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.