2 आतंकवादियों को पकड़ा 6 संदिग्ध लोगों पर पुलिस की नज़र !

15 अगस्त पर आजीवन सजा काट रहे 360 कैदी होंगे रिहा

2 आतंकवादियों को पकड़ा 6 संदिग्ध लोगों पर पुलिस की नज़र !

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कई मुददों पर अपने बयान दिए इस दौरान कांग्रेस पर निशाना साधा तो कई और मुद्दों पर जानकारी दी। कांग्रेस की पदयात्रा पर कहा कि इसे पदयात्रा नाम दिया है लेकिन कितने पद चलेंगे यह देखना जरूरी होगा, पहले जैसे कांग्रेस के कार्यक्रम फ्लॉप हुए ऐसे ही पदयात्रा भी फ्लॉप साबित होगी। कमलनाथ ने खुद आदिवासी राष्ट्रपति के खिलाफ वोट किया 15 महीने सरकार में रहे उस समय भी कुछ नहीं किया। कोरोना मामलों पर भी सूचना दी।
साथ ही कहा कि 15 अगस्त को आजीवन कारावास की सजा काट रहे 360 कैदियों को रिहा किया जाएगा। पूर्व सीएम कमलनाथ पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें 2023 का भविष्य पता है, वह अनुभवी नेता हैं इसलिए 2023 में दिल्ली जाने की बात कह रहे हैं पर 2022 में अधिकारियों को धमका रहे यह धमकाने की परंपरा कांग्रेस की एमरजेंसी के समय से है, कमलनाथ अजब पार्टी के गजब नेता हैं। जेएमबी के 2 आतंकवादियों की गिरफ्तारी पर कहा कि एमपी में किसी भी स्लीपर सेल को स्लीप करने की अनुमति नहीं है 2 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है, संदिग्ध दस्तावेज भी बरामद किए हैं पहले से निगरानी रखी जा रही थी, अभी भी 6 संदिग्ध लोगों पर निगरानी रखी जा रही है।-


By - SAGAR TV NEWS
10-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.