दो पेड़ों के बीच बुरा फंस गया तेंदुआ, टीम पहुंची तब हो पाया रेस्क्यू || SAGAR TV NEWS ||

 

जिस तेंदुए से सभी खौफ खाते हैं। वही तेंदुआ उस समय बुरी आफत में पड़ गया वो जंगल में दो पेड़ो के बीच फंस गया था। जिसे सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की टीम ने सुरक्षित निकाला और उसे वन विहार भोपाल भेजा। मामला एमपी के बैतूल का है। दरअसल दक्षिण वन मंडल के अंतर्गत आने वाली आमला परिक्षेत्र में एक से डेढ़ साल का तेंदुआ दो पेड़ों के बीच फंस गया था। बुधवार सुबह जंगल में चौकीदारी कर रहे वन कर्मियों ने उसे इस हालत में देखा। और इस की सूचना अधिकारियों को दी। इसके बाद सतपुड़ा टाइगर रिजर्व होशंगाबाद की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुआ को बेहोश करने के बाद सुरक्षित पेड़ों के बीच से निकाला गया। जिसे वन विहार भोपाल भेजा गया।
डीएफओ टी विजयानंथम के मुताबिक उन्हें एक तेन्दुआ दो पेड़ों के बीच में फंसे होने की जानकारी मिली थी। आपस में सटे हुए दो पेड़ों के बीच से निकलते समय वह फंस गया था और बाहर नहीं निकल पा रहा था। सतपुड़ा टाईगर रिजर्व होशंगाबाद की रेस्क्यू टीम को जानकारी देकर मौके पर बुलाया। दोपहर बाद रेस्क्यू टीम डा. गुरुदत्त शर्मा के नेतृत्व में बीट में पहुंची। सभी की मौजूदगी में उसे सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला गया।


By - Mahesh Chandel betul
01-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.