खुरई को जिला बनाने को लेकर मंत्री भूपेंद्र सिंह का बड़ा बयान

6 तहसीलों को मिलाकर 53 वां जिला बन सकता है खुरई !

खुरई को जिला बनाने को लेकर मंत्री भूपेंद्र सिंह का बड़ा बयान

सागर जिले के बांदरी नगर परिषद के तहसील बनने की घाेषणा के बाद खुरई काे जिला बनाने की मांग उठ रही है। लाेगाें काे भी अब उम्मीद भी है कि खुरई जिला बन जाएगा। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने भी खुरई में जिले बनने के सभी संसाधन बताते हुए जिला बनाने के लिए काेशिश करने की बात कही है। खुरई, बीना, मालथाैन, बांदरी, कुरवाई, पठारी तहसीलाें काे जाेड़कर मप्र का 53वां जिला बन सकता है।
जिसमें 777 गांव, 892697 जनसंख्या हाे सकती है। यह निवाड़ी से बड़ा हाेगा। निवाड़ी जिले की जनसंख्या 404807 और क्षेत्र 1170 वर्ग किमी है। जानकारी अनुसार खुरई तहसील में 188 गांव हैं, वर्तमान जनसंख्या 242175 है। मालथाैन तहसील में 192 गांव हैं, वर्तमान जनसंख्या 195368 है। बीना तहसील में 177 गांव है वर्तमान जनसंख्या 251750 है। कुरवाई तहसील में 220 गांव है, जनसंख्या 203404 है। कुरवाई में से पठारी तहसील बन चुकी है, मालथाैन में से बांदरी तहसील बन रही है।


By - SAGAR TV NEWS
26-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.