सागर- स्कूल में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई श्रीनिवास रामानुजन जयंती

 


सागर के मोतीनगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में श्रीनिवास रामानुजन जयंती मनाई गई। कक्षा चौथी ख के शिक्षक अशोक पटैल के मार्गदर्शन में आकर्षक झाॅकी सजाई गई। जहां छात्र आदित्य दुबे ने श्रीनिवास रामानुजन का स्वरूप धारण किया। छात्रा तनिष्का साहू ने रामानुजन के विषय मेें हिन्दी भाषा में जीवन परिचय दिया। आर्या विश्वकर्मा ने अंग्रेजी में रामानुजन के विषय में प्रकाश डाला। रघुवंश सोनी ने संस्कृत में जीवन परिचय पर प्रकाश डाला और बताया कि श्रीनिवास रामानुजन जी ने खुद से गणित सीखा और अपने जीवनभर में गणित के 3,884 प्रमेयों का संकलन किया।
कार्यक्रम में गणितीय मेला का आयोजन छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया। जिसमें कई प्रतियोगिताऐं आयोजित की गई। जिनका उद़देश्य खेल-खेल में गणित जाने और गणित के प्रति रूचि बढे साथ ही भय ख़त्म हो। समेत उदद़ेश्यों के साथ रांगोली, चित्रकला, मेंहन्दी, चार्ट, माॅडल, प्रश्नमंच, उल्टी गिनती, और उल्टा पहाडा में भाग लिया।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने गणितीय व्यंजन मेला का आयोजन किया। जिसमें उत्साह पूर्वक सभी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभांरभ संस्था के प्राचार्य विनोद दुबे ने किया था। इस दौरान कई लोगों की मौजूदगी रही।


By - SAGAR TV NEWS
23-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.