सागर-पडोसी युवक पर महिला ने की चप्पलों से पिटाई

 

सागर के खुरई में एक महिला ने युवक की चप्पलों से पिटाई कर दी। प्यासी गांव का यह वीडियो भी सामने आया है। प्यासी गांव के भगवान दास कुर्मी के साथ महिला और उसके 3 अन्य परिजनों की खुरई देहात थाने में शिकायत की है। महिला ने भी पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट की शिकायत की है।
पीड़ित युवक ने बताया कि उसका और माहिला का घर आसपास है। खेत में घुसे मवेशी को खदेड़ा तो वह दौड़ते हुए सड़क से निकला। सड़क पर महिला ने अपना गेहूं सूखने के लिए फैलाया था। मवेशी उस पर से निकल गया। इसके कारण महिला कमलेश बाई का पति रविशंकर अपने भाइयों दयाराम कुर्मी और चंदन को लेकर लाठियों व पाइपों के साथ आ गया। सभी ने घेर लिया और महिला ने गालियां देते हुए जमकर पिटाई कर दी। किसी ने वीडियो बना लिया। पीड़ित ने बताया कि उसके परिजनों के डर से वह गांव नहीं जा पा रहा।
खुरई देहात थाना प्रभारी नितिन पाल ने बताया कि भगवान दास ने जानबूझकर महिला के अनाज में मिट्टी मिलाकर विवाद किया है। दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच की जा रही है।


By - SAGAR TV NEWS
31-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.