पति ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को बताया उसने कैसे धक्का देकर पत्नी की जा-न ली

पति ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को बताया उसने कैसे धक्का देकर पत्नी की जा-न ली

पत्नी को पुल से फेंका नहीं मरी तो पत्थर पटककर की हत्या

होटल में खाना खिलाने केबाद पति ने पत्नी को करीब पचास फ़ीट ऊपर से नीचे फेंक दिया। इसके बाद भी जब उसकी जान नहीं निकली तो उसने पत्थर से सिर कुचलकर उसका मर्डर कर दिया। हैरान करने वाली ये घटना एमपी के नरसिंहपुर जिले के करेली थाना इलाके की है। बताया गया की पति ने नेशनल हाइवे 44 के रेलवे पुल से नीचे फेंककर पत्नी की जान ली। जबकि उसने पुलिस को इसे एक्सीडेंट का मामला बताया। पुलिस ने अंधे मर्डर कांड का खुलासा कर आरोपी को जेल भेजा है। ये घटना बीते गुरुवार को हुई थी। शेलेन्द्र शर्मा नाम का व्यक्ति अपनी पत्नी को होटल खाना खिलाने ले गया था। वहां से बाइक से लोटते वक्त राष्टीय राजमार्ग पर बने रेलवे ब्रज से पत्नी दीपा बर्मन को नीचे धकेल दिया। और उसकी जान ले ली। और पुलिस को जानकारी दी की एक्सीडेंट में पत्नी ब्रिज की नीचे गिर जाने से उसने दम तोड़ दिया। करेली थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने आरोपी के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया। और सीन को रिक्रिएट करते हुए इस बात को समझा।
बताया गया की करेली के सुभाष वार्ड निवासी शैलेंद्र शर्मा साथ साल 2017 में दीपा बर्मन की शादी हुई थी। पूर्व में पत्नी द्वारा पति के खिलाफ दहेज का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें पति जेल भी गया था। पिछले दो महीने पहले ही परिवार वालों द्वारा मृतिका को पति के घर सुसराल भेजा था। लेकिन शैलेन्द्र को खुन्नस भरी हुई थी। जिससे उसने ऐसा कदम उठाया। आरोपी की खिलाफ मर्डर समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पक्ष कर जेल भेजा है।
इस मामले में मृतिका के माता पिता ने बेटी को जान से मारने के गंभीर आरोप भी लगाए थे।-


By - sagar tv news
08-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.