समय पर एम्बुलेंस न पहुँचने से एक महिला की चली गयी जान || SAGAR TV NEWS ||

 

 

समय पर एम्बुलेंस न पहुँचने से एक महिला की मौत हो गयी मामला एमपी के बैतूल से सामने आया है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया और मामले की जांच की मांग की है। बताया जा रहा है कि बैतूल के घोड़ाडोंगरी ब्लॉक का भंडारपानी गांव जो 1800 फीट ऊपर पहाड़ी पर बसा है। यहां जाने के लिए रास्ता नहीं है। भंडारपानी की जग्गोबाई की डिलीवरी पिछले महीने अगस्त में हुई थी। जहां उसने बेटी को जन्म दिया। लेकिन एक महीने बाद पेट मे दर्द और ब्लीडिंग होने के कारण उसकी मौत हो गई। परिवार वालों का आरोप है। कि एम्बुलेंस और सरकारी सुविधाएं मिल जाती तो उसकी जान बच जाती। जानकारी के मुताबिक यहाँ की ज्यादातर महिलाओं की डिलेवरी गांव में ही होती हैं। क्योंकि गर्भवती ऐसी हालत में नीचे नहीं आ पाती। महिला को 9 सितंबर को रात में अचानक दर्द और ब्लीडिंग होनी लगी। 10 सितंबर की सुबह ग्रामीणों ने बांस से बनी झोली में महिला को नीचे इमलीखेड़ा तक ले आये लेकिन 108 एम्बुलेंस नही पहुंची। एम्बुलेंस को फोन करने पर भोपाल से सूचना मिली कि घोड़ाडोंगरी की एंबुलेंस ढाई घंटे बाद मिल पाएगी।
इसके बाद नूतन डंगा गांव के सरपंच साबू लाल, सचिव मालेकार सरकार ने प्राइवेट वाहन की व्यवस्था की और घोड़ाडोंगरी अस्पताल के लिए महिला के अलावा परिजनों को रवाना किया। लेकिन रास्ते में तबियत बिगड़ने पर उसने दम तोड़ दिया। बताया गया की महिला की एक महीने की बच्ची समेत तीन बच्चे हैं।


By - Mahesh Chandel (Betul,MP)
12-Sep-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.