न्याय नहीं मिला तो पीड़ित ने कलेक्ट्रेट में किया हंगामा

परेशान किसान का कलेक्ट्रेट में जमकर हंगामा !

न्याय नहीं मिला तो पीड़ित ने कलेक्ट्रेट में किया हंगामा

 


जब एक किसान को पुलिस प्रषासन से न्याय नहीं मिला तो वह अपना गुस्सा दिखाने के लिए जनसुनवाई में पहुंचा। लेकिन वह अपने साथ घासलेट, कीटनाशक दवा और बेर लेकर पहुंचा था। बेर तो वह कलेक्टर को भेंट कर देता, लेकिन बाद में अपनी जान दे देता। हालांकि, उसे कलेक्टर नहीं मिले। लेकिन उसने वहां जमकर हंगामा भी मचाया। यह मामला नीमच का है।

बताया जाता है कि नारायणगढ़ गांव के किसान प्रदीप कुमार निराला की एक बीघा और 62 आरी जमीन हैं। लेकिन कुछ लोगो ने उसकी जमीन पर कालोनी काट दी और फर्जी रजिस्ट्रियां भी करवा दी। उसने इस संबंध में कईश्बार पुलिस प्रशासन से शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ना ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई, इस बात के चलते जब वह कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचा तो उसे संतोषजनक जवाब नहीं मिला और वह आक्रोशित हो गया। उसने कलेक्टर कार्यालय के बाहर हंगामा शुरू कर दिया है। वह अपने साथ घासलेट, कीटनाशक दवा और बेर लेकर पहुंचा था। किसान का कहना था कि कलेक्टर साहब विकास यात्रा में बाहर गए हुए है। वरना उन्हें बेर भेंट करता और अपनी जान दे देता। उसने कहा कि यदि 3 दिन में समस्या का निराकरण किया तो वह आत्मघाती कदम उठा लेगा। इसके साथ ही उसने कलेक्ट्रेट के बाहर परिसर पर अधिकारियों से अपशब्द बोलकर जमकर हंगामा किया। जिससे वहां भारी भीड़ जमा हो गई।


By - sagar tv news
08-Feb-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.