बस के हुए ब्रेक फेल 2 महिलाओं की गई जान 38 लोग जख्मी

यात्री बस पलटी
2 महिलाओं की मौत

बस के हुए ब्रेक फेल 2 महिलाओं की गई जान 38 लोग जख्मी

एमपी के इंदौर में तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। यह हादसा इंदौर-इच्छापुर हाइवे पर घटित हुआ। रविवार को हुए इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 38 यात्री घायल बताए गए हैं। भैरव घाट पर जैसे ही यह बस पहुंची चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार की स्थिति निर्मित हो गई।

बताया गया है कि यह यात्री बस इंदौर से खंडवा जा रही थी। इस बस में 40 यात्री सवार थे। बस जैसे ही इंदौर के सिमरौल भैरव घाट पर उतर रही थी उसी दौरान उसका ब्रेक फेल हो गया। जिससे चालक बस से अपना नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित बस नाले जाकर पलट गई। इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। जिनमें सावित्री बाई और सविता शामिल हैं। यह दोनों महिलाएं खंडवा की रहने वाली बताई गई हैं। जबकि 38 यात्री इस हादसे में घायल हुए हैं इनमें से कुछ की हालत गंभीर भी बताई गई है। जिनका उपचार अस्पताल में किया जा रहा है। घायलों को इंदौर रेफर किया गया है।

 


By - sagar tv news
06-Mar-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.