आंधी-बारिश के बाद मंडप छोड़कर भागे दूल्हा-दुल्हन

एमपी में आंधी-बारिश के बाद मंडप छोड़कर भागे दूल्हा-दुल्हन

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित किए जा रहे विवाह सम्मेलन के दौरान मौसम का मिजाज अचानक बिगड गया और तेज आंधी और बारिश से वहां लगे टेंट का सामान कुछ लोगों के उपर गिर गया। जिससे वे घायल हो गए। अपनी जान बचाने के लिए लोग आनन-फानन में यहां-वहां भागे। मामला शहडोल जिले से सामने आया है।
वीओ
जानकारी मुताबिक धनपुरी इनडोर स्टेडियम के पास बने पार्क में शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था। तभी अचानक तेज आंधी और बारिश से भगदड़़ मच गई। दूल्हा-दुल्हन भी शादी का मंडप छोड़कर सुरक्षित स्थान तलाशने लगे। आंधी इतनी तेज थी की टेंट पंडाल उखड़ने लगे। वहां मौजूद लोगों ने उसे थामने का प्रयास भी किया लेकिन अंधड़ में वह बच नहीं सका। बताया जाता है कि यहां बुढ़ार जनपद के 101 ग्राम पंचायतों के अलावा तीन नगर परिषद क्षेत्र से आए 219 जोड़ों का विवाह समारोह कार्यक्रम चल रहा था। इस हादसे में दुल्हन के परिजन सोनिया प्रजापति घायल हो गई उसके सिर पर चोट आई हैं। उसे अस्पताल ले जाया गया। वहीं कुछ अन्य लोग भी सामान्य रूप से घायल हुए हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जैतपुर विधायक थीं उन्हें भी सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। इस दौरान बुढ़ार नगर परिषद, धनपुरी नगर पालिका और बकहो नगर परिषद के जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। वहीं लोग अधिकारियों पर आरोप लगा रहे है कि अधिकारियों ने शुभ मुहूर्त में विवाह नहीं कराया है।


By - sagar tv news
01-Apr-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.