लुटेरों ने जंगल में भाई के साथ की मारपीट बहन के साथ किया गंदा काम कर भागे || SAGAR TV NEWS ||

 

दमोह जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र के जांगूपुरा के जंगल में बीती रात एक भाई-बहन के साथ पांच अज्ञात आरोपियों द्वारा मारपीट कर लूट और महिला के साथ गलत काम करने का मामला सामने आया है। आरोपियों में एक महिला भी शामिल हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। लेकिन देर रात तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं
जानकारी के अनुसार जिले के मड़ियादो थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले भाई-बहन अपनी मौसी के घर छतरपुर जिले में गए थे। जो सोमवार की शाम छतरपुर से बाइक से वापस अपने गांव लौट रहे थे। शाम 7.30 बजे दमोह जिले की सीमा में प्रवेश करते हुए रजपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत जैसे ही जांगूपुरा के जंगल में गौशाला के आगे ढलान पर पहुंचे तो वहां पर बीच सड़क पर दो बाइक खड़ी कर रास्ता रोक लिया गया। जैसे ही बाइक सवार ने अपनी बाइक को रोकी तो उसी समय सड़क किनारे मौजूद चार लोगों ने आकर मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने बाइक सवार महिला का मंगलसूत्र, सोने की चेन, 3500 रुपए नकद और मोबाइल लूट लिया। वही, पीड़ित महिला का भाई मारपीट के चलते बेहोश हो गया। इसके बाद पीड़ित महिला को आरोपियों ने जंगल में ले जाकर उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गये। करीब आधा घंटे बाद उसके भाई को होश आया। इसके बाद वह जैसे-तैसे रजपुरा थाना पहुंचा और अपने साथ घटित हुई घटना पुलिस को बताई। मामले की गंभीरता को देखते हुए रजपुरा थाना प्रभारी राजीव पुरोहित पुलिस बल के साथ तत्काल घटना स्थल पहुंचे और आसपास सर्चिंग की। लेकिन वहां कोई नहीं मिला। घटना की जानकारी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। जिसके बाद देर रात में ही अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया। देर शाम एसपी राकेश कुमार सिंह ने मौके पर जाकर जांच की। उन्होंने कहा कि मैंने स्वयं घटना स्थल का जायजा लिया है। पीड़ित महिला द्वारा घटना स्थल का जो रूट बताया गया है, वह संदिग्ध है। महिला का कहना है कि उसके पास एक मोबाइल था, जबकि उसके पास दो मोबाइल थे। फिलहाल पूरे मामले की सूक्ष्मता से जांच की जा रही है।


By - SAGAR TV NEWS
05-Apr-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.