अतिक्रमणकारियों ने थाने पर किया पथराव,तीन पुलिस जवान घायल || SAGAR TV NEWS ||

 

बुरहानपुर जिले के नेपानगर थाने में अतिक्रमणकारियों ने पथराव कर दिया और अपने तीन साथियों को छुड़ाकर ले गए। अचानक हुए इस पथराव में पुलिस के तीन जवान भी घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार देर रात 50 से अधिक अतिक्रमणकारियों ने नेपानगर थाने में हमला बोला। हमले के दौरान थाना प्रभारी के चेम्बर के कांच और नेपानगर थाने के मुख्य द्वार का कांच टूट गया। बदमाशों ने वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया है। घटना की सूचना पर एसपी और कलेक्टर मौके पर पहुंचे और थाने में हुई तोड़फोड़ का निरीक्षण किया। मामले में पुलिस कितने लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई की है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।


By - SAGAR TV NEWS
07-Apr-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.