राजधानी भोपाल में धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम की जयंती CM ने कार्यक्रम में कहीं ये बड़ी बातें

 

विप्र समाज ने मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें बागेश्वरधाम के पीठाष्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सहित सीएम शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व महापौर आलोक शर्मा भी षामिल हुए। इस षोभायात्रा में बागेश्वर के भी भक्त उमड़े। जिन्होंने अपने शरीर पर राम राम लिखवाया और शरीर पर धीरेंद्र शास्त्री की तस्वीर बनाई। इस मौके पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि गुफा मंदिर परिसर में विशाल भवन बनेगा। साथ ही कहा कि हम केवल अकबर को नहीं पढ़ाएंगे, बल्कि राम और परशुराम के बारे में भी पढ़ाएंगे। आठवीं की कक्षा में परशुराम को पढ़ाया जा रहा है। पुजारियों को 5000 भत्ता दिया जा रहा है। कर्मकांडी बच्चों को स्कॉलरशिप शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण कल्याण बोर्ड की स्थापना होगी। वहीं पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने रामचरितमानस वितरित कीं। साथ ही कहा कि परशुराम जी ने 21 बार क्षत्रियों को भूमिहीन किया लेकिन भोपाल में आज कोई ब्राह्मण नहीं, कोई क्षत्रिय नहीं, सब सनातनी नजर आ रहे हैं। परशुरामजी ने क्षत्रियों को भूमि से हीन नहीं किया, आततायियों को भूमिहीन किया। परशुरामजी ने यह बताने का प्रयास किया कि हम किसी एक जाति के नहीं हैं, हम सभी जातियों के साथ हैं। सनातनियों को शास्त्र और शस्त्र की जरूरत है। सनातनियों को माला और आत्मरक्षा के लिए भाला की जरूरत है। सनातनियों ने चाहा तो भारत हिंदू राष्ट्र होगा। वही, शोभा यात्रा के दौरान स्वच्छता की अनूठी मिसाल भी देखने को मिली। आगे-आगे शोभायात्रा चल रही थी और पीछे-पीछे सफाई हो रही थी। सफाईकर्मी कदमताल करते हुए सफाई करते हुए चल रहे थे।


By - SAGAR TV NEWS
22-Apr-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.