कांग्रेस मुस्लिम पार्षद ने शेर पढ़कर हिंदुस्तान को खतरे में बताया || SAGAR TV NEWS ||

 

इंदौर नगर निगम का बजट सत्र दूसरे दिन हंगामे के साथ शुरू हुआ। बजट सत्र के दौरान पार्षद फोजिया शेख अलीम द्वारा सुनाए गए शेर पर बीजेपी पार्षदों ने आपत्ति ली। पार्षद ने शेर सुनाते वक्त हिंदुस्तान को खतरे में बताया। फिर क्या था सदन के भीतर मोदी जिंदाबाद, वंदे मातरम और हिंदुस्तान जिंदाबाद के जमकर नारे लगे। इसके जवाब में कांग्रेस पार्षदों ने राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए। कांग्रेस पार्षद फोजिया शेख अलीम ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए। तो वही फोजिया शेख अलीम ने बीजेपी को मुखबिरों की पार्टी बताया। बीजेपी पार्षदों ने आरोप लगाया कि नेता प्रतिपक्ष ने सभापति का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष माफी मांगे। नगर निगम के बजट सत्र में बीजेपी पार्षद अपनी ही पार्टी के खिलाफ मुखर हुए। गंदे पानी के खिलाफ बीजेपी पार्षद लालबहादुर वर्मा ने आवाज उठाई। पार्षद बोले मैं छुप के बैठा था, दबावों में था, लेकिन जनता को कैसे मुंह दिखाऊंगा। कहा कि मैं पहली बार सदन में नहीं आया। पार्षद प्रश्नकाल नहीं होने पर सवाल उठा रहे थे।


By - SAGAR TV NEWS
28-Apr-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.