road accident में महिला-बच्चें समेत चार की मौत || SAGAR TV NEWS ||

 

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम बड़ा हादसा हो गया। यहां बाणगंगा थाने के पास ब्रिज के उतार पर दो बाइक पर पीछे से आई क्रेन चढ़ गई। इससे चार लोगों की मौके पर ही जान चली गई। इसमें एक महिला, छह साल का बच्चा और दो पुरुष शामिल हैं। एक अन्य महिला का पैर टूटा है। इस मामले में टीआई राजेंद्र सोनी ने बताया एक कार, एक बस और एक क्रेन इंदौर से सांवेर तरफ जा रही थी। बस क्रेन के ठीक आगे थी। इस दौरान बस के साइड से चल रही दो बाइक को क्रेन रौंदते हुए आगे निकल गई। जिससे कावेरी नगर निवासी 16 वर्सीय रीतेष, 6 वर्सीय शरद ने दम तोड दिया। अभी दो अन्य मृतकों की शिनाख्त नहीं हुई है। इसके अलावा 40 वर्सीय महिला शारदा घायल हो गई। उन्होंने बताया कि क्रेन कैसे चढ़ी इस बारे में अभी स्थिति साफ नहीं है। थाने में सूचना आई थी कि क्रेन ने चार लोगों को कुचल दिया है और वो क्रेन के नीचे दबे हुए हैं। चार डेड बाडी को पोस्टमॉर्टम के लिए और एक घायल महिला को इलाज के लिए अरविंदो अस्पताल पहुंचाया है। बताया जा रहा है कि इस हादसे के चलते बाणगंगा ब्रिज के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। जिससे वाहन चालक परेषान हुए। वही, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


By - SAGAR TV NEWS
02-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.