दुल्हन ने दूल्हे से कहा आप मुझे पसंद नहीं हो, मैं शादी नहीं कर सकती फिर...

 

बिहार के सीतामढ़ी से अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां शादी के मंडप में दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। जबकि दुल्ह.दुल्हन ने दो फेरे भी ले लिए थे। दुल्हन ने दूल्हे से कहा कि आप मुझे पसंद नहीं हो, मैं शादी नहीं कर सकती।

 

परिजनों के काफी समझाने के बाद भी दुल्हन नहीं मानी, इसके बाद दूल्हा बारात के साथ लौट गया। बताया जा रहा है कि जब 17 मई को बारात आई और बारातियों के स्वागत के बाद वरमाला हुई, तभी दूल्हे को वरमाला पहनाने के बाद दुल्हन स्टेज से उतर कर वापस चली गई, इसी दौरान दुल्हन ने अपने परिवार वालों को बताया कि वो उस लड़के से शादी नहीं करना चाहती है। इससे मंडप में सन्नाटा फैल गया,्

 

दुल्हन के इनकार के बाद दोनों ही पक्ष के लोग हैरान रह गए। उधर, बाराती हंगामा न कर दें और बारात वापस न लौट जाए इसकी भी चिंता थी। इस बात के चलते बाराती पक्ष के कुछ लोगों को लड़की वालों ने बंधक बना लिया,्

 

मगर जब घंटों तक समझाने के बाद भी लड़की नहीं मानी, तो लड़की पक्ष के लोग उपहार में दिए गए रुपयों और सामान की मांग करने लगे।

 

मामले को बढ़ता देख किसी ने पुलिस को सूचना दी,् इसके बाद थाना प्रभारी और सह प्रशिक्षु डीएसपी सुचित्रा कुमारी ने दोनों पक्षों को थाना में बुलाया, दोनों पक्षों की पूरी बात सुनने के बाद उन्होंने दोनों पक्षों की आपसी सहमति से मामले को शांत कराया।


By - SAGAR TV NEWS
24-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.