महिला रेलवे सुरक्षा बल की कांस्टेबल ने महिला यात्री को ट्रेन से गिरने से बचाया

 

तेलंगाना के हैदराबाद के बेगमपेट रेलवे स्टेशन पर एक महिला रेलवे सुरक्षा बल की महिला कांस्टेबल ने एक महिला यात्री को चलती ट्रेन से गिरने से बचाकर उसे नया जीवन दिया, यह घटना सर्विलेंस कैमरे में कैद हो चुकी है।,

 

बताया जा रहा है कि लिंगमपल्ली-फलकनुमा एक्सप्रेस के सुबह के नौ बजे बेगमपेट रेलवे स्टेशन पर आने के बाद महिला कांस्टेबल सनिथा ने देखा कि एक महिला चलती ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश कर रही है। जैसे ही ट्रेन ने रफ्तार पकड़ने लगी, महिला यात्री के गिरने की संभावना अधिक हो गई थी। ,

 

यह देखते हुए महिला कांस्टेबल सनिथा तेजी से महिला यात्री की तरफ बढ़ी,। उसने महिला यात्री सरस्वती को कसकर पकड़ा और ट्रेन से बाहर उतारा।, कांस्टेबल सनिथा के ऐसा करने से महिला यात्री की जान बच गई और साथ ही कोई बड़ा हादसा होने से टल गया। इस घटना के बाद सरस्वती ने कांस्टेबल सनिथा का धन्यवाद किया।


By - SAGAR TV NEWS
03-Jun-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.