पुलिस सुरक्षा में सागर बारात लेकर रवाना हुआ दूल्हा,घर पर भी पुलिस तैनात,जानिए क्या है पूरा मामला

 

छतरपुर जिले से एक बारात की सागर आने की तैयारी चल रही थी, इसके पहले गांव में रास फिराने के लिए जैसे ही दलित दूल्हा घोड़ी पर सवार हुआ तो दबंग नाराज हो गए और उस पर पथराव कर दिया जिसमे 3 पुलिसकर्मी भी घायल हो गए, यह घटना तब हुई, जब बारात के साथ पुलिस फोर्स मौजूद था। घटना के कुछ वीडियो भी सामने आये है। इनमें पुलिसवाले भी दबंगों से डरकर दूल्हे को दूसरी तरफ न जाने की हिदायत देते दिखे। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जैसे-तैसे बारात को रवाना किया जा सका।

 

 

 

 

 

 


बड़ा मलहरा DSP शशांक जैन ने बताया कि बकस्वाहा थाना क्षेत्र के चौरई गांव से रितेश अहिरवार की बारात सागर जिले के शाहगढ़ जा रही थी । इससे पहले गांव में घोड़ी पर बैठकर दूल्हे की रास फैराई (घुमाई ) जानी थी।

 

 

 

 

 

 

 

 

जिस पर गांव के एक समुदाय के लोगों ने विरोध किया। यह विरोध बलवा में बदल गया। मामले की जानकारी लगने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति संभाली। करीब 50 लोगो पर मामला भी दर्ज किया गया है।


By - SAGAR TV NEWS
06-Jun-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.