पुलिस ने 67 लीटर कच्ची शराब की जब्त,दो बाइक सहित 3 आरोपी गिरफ्तार || SAGAR TV NEWS ||

 

दमोह जिले की बटियागढ़ पुलिस ने बीती रात कच्ची शराब बनाने वाले दो स्थानों पर दबिष दी। पुलिस ने ग्राम महुआ ढोंगा और महुआ ढोंगा की टपरिया से 67 लीटर कच्ची शराब जब्त की है। पुलिस टीम ने मौके से 20 कुप्पा महुआ लहान भी नष्ट किया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

साथ ही पुलिस ने दो बाइक सहित तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट का मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उनको जेल भेज दिया गया।


By - Anwar Ali Sagar TV News from Batiagarh.
06-Jun-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.