रोड़ Accidents में दो बच्चों समेत 7 लोगों की दर्दनाक मौत || SAGAR TV NEWS ||

 

सीधी जिले में एक ट्रक पलटकर बोलेरो वाहन पर गिर गया। जिससे 7 लोगों की मौके पर जान चली गई। मृतकों में दो बच्चे शामिल हैं। दो गंभीर घायल हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। हादसा बरम बाबा डोल के पास गुरुवार सुबह 11 बजे घटित हुआ। बताया जा रहा है कि ट्रक गड्ढे में फंस गया था, इसके बाद बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़ी बोलेरो पर पलट गया। हादसे में घायल ने बताया कि सभी यादव परिवार की बारात में सिरसी से कुंदोर कुशमी गए थे। बोलेरो में 8 लोग सवार होकर शादी से लौट रहे थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

रास्ते में नाश्ता करने के लिए रुके ही थे कि सामने से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक पलट गया। ट्रक के पलटते ही बोलेरो जमीन में चिपक गई। गाड़ी में बैठे 6 लोगों ने दम तोड़ दिया। वहीं एक स्कूटी चालक भी चपेट में आ गया। उसकी की भी मौके पर ही जान चली गई। इस भीसण हादसे में राजाराम यादव, सुखलाल यादव, 15 वर्सीय रोहित यादव, 10 वर्सीय मंगल यादव, 18 वर्सीय शिव कुमार यादव, स्कूटी चालक आशीष शुक्ला और एक अज्ञात ने दम तोड दिया। वही घायलों में बुद्ध सेन यादव और शिव प्रसाद यादव है।

 

 

 

 

 

 

 

 

वही इस सड़क हादसे को लेकर पूर्व पंचायत मंत्री और सिहावल विधायक कमलेश्वर पटेल ने ट्वीट कर गहरा दुःख जताया है। उन्होंने मृतकों के प्रति शोक संवेदना प्रकट की है। घायलों को सहायता के साथ उचित इलाज मिलना चाहिए।


By - SAGAR TV NEWS
08-Jun-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.