नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी और पति पर जानलेवा हमला

नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी और पति पर जानलेवा हमला

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल(CAPITAL BHOPAL) में बदमाशों के हौसले बुलंद है। नगर निगम (Nagar nigam) भोपाल के नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी पर जानलेवा हमला का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बदमाशों ने नगर निगम नेता प्रतिपक्ष के पति कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष आसिफ जकी पर भी जानलेवा हमला किया गया है। दोनों को लहूलुहान हालात में शहर के निजी अस्पताल (Private hospital) में भर्ती कराया गया है।

नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी पर हमला मामले में दूसरे पक्ष ने भी मारपीट का आरोप लगाया है। राशिद अली ने आसिफ जकी पर हमला करवाने का आरोप लगाया है। राशिदा ने आसिफ जकी पर उनके प्लाट पर कब्जा करने की नीयत रखने का भी आरोप लगाया है। एक हफ्ते पुराना सीसीटीवी सामने आया है। लल्लूराम डॉट काम वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

बताया जाता है कि प्लॉट के सामने नो पार्किंग के बोर्ड को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान बदमाशों ने दोनों पति पत्नी पर हमला कर दिया। हमले से दोनों को गंभीर चोट पहुंची है। मामला राजधानी के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र का है।

 


By - sagar tv news
10-Jun-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.