अपने प्यार की खातिर इस्लाम छोड़ सनातनी बना फाजिल,राम मंदिर में रचाई शादी || SAGAR TV NEWS ||

 

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में एक मुस्लिम युवक ने अपने प्यार की खातिर अपना मजहब बदल लिया। उसने इस्लाम छोड़कर सनातन धर्म अपनाकर अपनी प्रेमिका से करेली के राम मंदिर में शादी कर ली, हालांकि, दोनों ने पहले कोर्ट मैरिज की थी। लेकिन जब फाजिल खान और सोनाली के विवाह का पर्चा सामने आया तो इसके बाद उसने सनातन धर्म अपनाया लिया। फाजिल खान से अमन राय बने युवक की रूचि हमेषा से सनातन धर्म में थी।

 

 

 

 

 

 

 

अपनी प्रेमिका से शादी करने के लिए इस्लाम छोड़ा। बताया जा रहा है कि इस शादी से पहले जो पत्र सामने आया था। वह विशेष विवाह अधिनियम को लेकर दी गई सूचना थी। इसमें फाजिल और सोनाली ने अपनी शादी का आवेदन दिया था। इसमें दोनों ने अपनी मर्जी से शादी करने की बात लिखी थी, लेकिन नोटिस के सामने आने के बाद विवाह में षामिल गवाहों का सामाजिक बहिष्कार करने की बात होने लगी थी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

जिसके बाद लड़के ने हिंदू धर्म अपनाने का फैसला कर लिया। अमन राय और सोनाली ने बताया कि करीब पांच साल पहले दोनों की मुलाकात एक शिव मंदिर में हुई थी। इसके बाद दोनों की बातचीत होने लगी और पांच साल बाद शादी का फैसला लिया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

अमन राय का कहना है कि उसके पिता पहले सनातनी थे। उन्होंने सनातन धर्म छोड़कर इस्लाम धर्म अपनाया था, उसके ज्यादातर दोस्त हिंदू हैं। उसका लगाव पहले से सनातन धर्म से है, जब शोनाली से प्यार हो गया तो सनातन में वापसी कर ली।


By - SAGAR TV NEWS
17-Jun-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.