बागेश्वर धाम में देसी कट्टे और जिंदा कारतूस के साथ एक शख्स गिरफ्तार,पूछताछ में जुटी पुलिस

 

छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम में पुलिस ने एक शख्स को देसी कट्टे और जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा है। कुछ श्रद्धालुओं को उस पर शक हुआ था। तो उन्होंने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। इस मामले में एसपी अमित सांघी ने बताया कि बागेश्वर धाम के परिक्रमा मार्ग में एक शख्स संदिग्ध हालत में घूम रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम रज्जाक खान बताया। जो इंद्रा कॉलोनी, शिवपुरी का रहने वाला है। वह चोरी के इरादे से बागेश्वर धाम में घुसा था। उसके पास 315 बोर का देसी कट्टा मिला। उस पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। वह इससे पहले भी चोरी के कई मामलों में नामजद रहा है। गौरतलब है कि लगातार हमले की धमकी के बाद सरकार ने पंड़ित धीरेंद्र क़ष्ण शास्त्री की सुरक्षा बढ़ा दी थी। उन्हें वाय कैटेगिरी की सुरक्षा मध्यप्रदेश सरकार ने दी है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

आदेश मध्यप्रदेश के लॉ एंड ऑर्डर सिक्योरिटी के आईजी ने जारी किया था। बता दें कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री को अज्ञात लोगों से हमले की धमकियां पहले भी मिल चुकी हैं।


By - SAGAR TV NEWS
21-Jun-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.