शिवराज सरकार ने प्रदेश को घोटाला प्रदेश बनाकर रख दिया-कमलनाथ || SAGAR TV NEWS ||

 

एमपी के शाजापुर जिले में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मीडिया के सामने शिवराज सरकार पर जमकर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि षिवराज सरकार ने प्रदेश को घोटाला प्रदेश बनाकर रख दिया, इस सरकार ने महाकाल लोक के निर्माण कार्य में घोटाला किया, यहां तक कि भ्रष्टाचार करने में धर्म को भी नहीं छोड़ा. इस खोखली सरकार ने भगवान की मूर्तियां तक खोखली बनाई, देशभर में प्रदेश को कलंकित किया, किस प्रकार से सिंहस्थ क्षेत्र में अवैध रूप से भूमि का डायवर्शन कर दिया गया, 2028 में होने वाले सिंहस्थ से पहले ही जमीनों का लैंड यूज चेंज कर दिया गया, इस प्रकार के घपले, घोटाले धर्म के नाम पर किए गए।,

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

पूरा देश देख रहा है कि हमारे तीर्थ स्थल भी भाजपा के राज में सुरक्षित नहीं है।, बेरोज़गार नौजवानों की संख्या 40 लाख को पार कर गई, निवेशकों को भी आज मध्यप्रदेश पर विश्वास नहीं है, आज शाजापुर जिले की बात करें तो लहसुन, प्याज, टमाटर अन्य सब्जियां उगाने वाले किसानों के साथ क्या न्याय किया जा रहा है।? क्या किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिल रहा है? आज कितने प्रतिशत किसानों को समर्थन मूल्य मिल रहा है? आज मंडियों में किसानों को लंबी-लंबी लाइनों में क्यों लगना पड़ता है? यह बड़ा प्रश्न है।,

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रदेश में कांग्रेस की भारी बहुमतों से जीत होगी और सौदा करने या सौदा करने की कोशिश करने वालों को इस बार जनता मौका देने वाली नहीं।? शाजापुर में हमने 92 हजार किसानों का कर्ज माफ किया था, कृषि क्षेत्र जैसे हमारा अकोदिया मंडी है ऐसे क्षेत्रों को हम सबसे ज्यादा तरजीह देने का कार्य करेंगे, ताकि प्रदेश के अन्नदाता को समृद्ध बना सकें।.


By - SAGAR TV NEWS
21-Jun-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.