बेतवा नदी का अचानक जलस्तर बढ़ने से फंसे लोग,रेस्क्यू टीम ने बचाई जान || SAGAR TV NEWS ||

 

पिकनिक मनाने गए छह लोग निवाडी जिले के ओरछा की बेतवा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से फंस गए, हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई है और सभी का रेस्क्यू कर लिया है।, बताया जा रहा है कि बारिश होने से यहां का मौसम खुशनुमा हो गया है। इस कारण यहां पर पर्यटकों का आना जाना शुरू हो गया है।,

 

 

 

 

 

ऐसे ही पयर्टकों का एक छह सदस्यों का दल मंगलवार को ओरछा भ्रमण पर आया था। इस दौरान वे सभी बेतवा नदी पर भी सैर सपाटा करने गए थे।, यहां नदी के बीच वो सभी चट्टानों के बीच बैठे थे, इस दौरान अचानक बेतवा का जलस्तर बढ़ गया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

वह सभी नदी के बीचो बीच फंस गए।, पानी का बहाव इतना तेज था कि रेस्क्यू टीम 5-10 मिनट भी लेट हो जाते, तो वो सभी बह जाते।. नदी मंे फंसे पर्यटकों के नाम शगुन, दिलप्रीत, सुमित, राज हर्षित और साक्षी बताए जा रहे है।.

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 


By - SAGAR TV NEWS
27-Jun-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.