उफान पर वेनगंगा सिवनी में मवेशी चराने गए 4 लोग टापू पर फंसे हेलीकाप्टर की मदद से किया जा रहा रेस्क्यू

नदी के टापू पर फंसे 5 लोग
हेलीकाप्टर से किया गया रेस्क्यू

नदी उफान में फंसे 4 लोग का हेलीकाप्टर से किया गया रेस्क्यू

 

MP में भारी बारिश जारी
नदी के टापू पर फंसे 5 लोग


उफान पर वेनगंगा सिवनी में मवेशी चराने गए 4 लोग टापू पर फंसे हेलीकाप्टर की मदद से किया जा रहा रेस्क्यू


मध्य प्रदेश के कई जिलों में आज सुबह से ही तेज बारिश का दौर जारी है। सिवनी जिले में तेज बारिश से केवलारी ब्लॉक में खरपडियां गांव में 5 लोग वैनगंगा नदी के टापू पर आज सुबह फंस गए। जिन्हें हेलिकॉप्टर की मदद से निकाला जा रहा है। वहीं नरसिंहपुर जिले में अब तक की सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। बारिश की वजह से कई ट्रेनों का भी रूट डायवर्ड करना पड़ा है। जबकि नदी नाले भी उफान पर हैं।
सिवनी जिले के केवलारी ब्लॉक में खरपडियां गांव में 5 लोग वैनगंगा नदी के टापू पर आज सुबह फंस गए। जिन्हें हेलिकॉप्टर की मदद से रेस्क्यू किया जा रहा है। जिनमें से एक को हैलीकॉप्टर से रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाल लिया गया है। जो पेड़ का सहारा लेकर सुबह से खड़ा हुआ था। बाकी 4 लोगों सुरक्षित जगह पर टापू पर हैं जिन्हें NDRF और SDRF की टीम रेस्क्यू कर रही है। बताया जा रहा है कि ये लोग मवेशी चराने गए हैं। अचानक नदी का जलस्तर बढ़ गया। जिससे ये टापू में फंस गए। मौके पर केवलारी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं।


By - sagar tv news
28-Jun-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.