हिरन नदी के तेज बहाब में एक पिकअप वाहन बह गया,एनडीआरएफ की टीम कर रही रेस्क्यू || SAGAR TV NEWS ||

 

जबलपुर के मझौली थाना अंतर्गत ग्राम गाढा गनियारी में हिरन नदी में एक पिकअप वाहन बह गया। घटना की सूचना के बाद मौके पर इंद्राणा चैकी की पुलिस और एनडीआरएफ की टीम पहुंची है। पिकअप वाहन में कितने लोग थे। कितने डूबे, अभी इसकी पुष्टि नहीं की जा रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

फिलहाल पुल के ऊपर से पानी बहने के कारण आवागमन रोक दिया गया है। इंद्राणा चैकी प्रभारी ऋषभ सिंह बघेल ने बताया कि वाहन पलटने की सूचना बुधवार की सुबह 9 बजे मिली थी। पिकअप वाहन पुल से करीब 80 मीटर तक बह गया था।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

हालांकि पिकअप वाहन कौन चला रहा था और कितने लोग सवार थे। इसकी पतासाजी की जा रही है। फिलहाल होमगार्ड और एनडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद हैं। जहां पिकअप वाहन को बाहर निकालने का रेस्क्यू करीब 1 घंटे से किया जा रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

बताया जा रहा है कि नदी में डूबे पिकअप वाहन दमोह निवासी भागीरथ पटेल के नाम पर दर्ज है। पुलिस दमोह के संबंधित थाने से वाहन मालिक की जानकारी जुटा रही है। हालांकि रेस्क्यू के दौरान वाहन में कोई भी व्यक्ति अंदर नहीं मिला है। टीम क्रेन लेकर पहुंची है। लेकिन पिकअप वाहन दूर होने के कारण बाहर नहीं निकल पा रहा है।

 

 

 

 

 

 


By - SAGAR TV NEWS
29-Jun-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.