जिंदा होने के बाद भी 40 लोग डेड घोषित,खुद को जिंदा साबित करने दे रहे हैं सबूत || SAGAR TV NEWS ||

 


विदिशा जिले के कुरवाई तहसील की ग्राम पंचायत खजुरिया जागीर में एसपीआर पोर्टल से लगभग 40 लोग डेड घोषित कर दिए गए। जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई और गांव के लोग परेशान हो गए। तब इसको लेकर सरपंच वर्षा राजपूत ने जनपद पंचायत सीईओ को आवेदन दिया और बताया कि एसपीआर पोर्टल पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने अनाधिकृत प्रवेश किया गया है और उसके डाटा से छेडछाड कर जिंदा लोगों को डेड घोसित कर दिया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

इसके साथ ही सरपंच वर्षा राजपूत ने आरोप लगाते हुए बताया कि इससे मेरी छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया है। जबकि एसपीआर पोर्टल की पूरी जानकारी पंचायत सचिव के पास होती है इसमें मेरा किसी प्रकार से कोई हस्तक्षेप नहीं होता। वही इस मामले में विदिशा कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने टीम गठित करके जांच करने की बात कही।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

बताया जा रहा है कि यह 40 लोग अपने आप को जिंदा सावित करने के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। यहां तक कि उनके बच्चों के एडमीषन भी नहीं हो पा रहे है। यदि पोर्टल में सुधार नहीं किया गया तो इन लोगों को सरकारी योजना का भी लाभ नही मिल सकेगा।


By - SAGAR TV NEWS
29-Jun-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.