सबंधों से छुटकारा और पैसों को लेकर महिला को लगाया था ठिकाने खुलासा

 

 

एमपी के धार जिले में बीते चार दिन पहले एक महिला की लाश जली हुई हालत में मिली थी जिसके बाद पुलिस ने गहनता से जांच पड़ताल शुरू की और आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पूरा मामला गंधवानी थाना अंतर्गत अवल्दा गांव का है। जानकारी के मुताबिक मृतक महिला केशर बाई निवासी नर्मदा नगर होकर अपने पति महेंद्र को छोडकर अकेली गनपुर बायो पेट्रोल पंप के पीछे तुलसी राम भील के मकान में किराए से रहती थी। आरोपी सोहन ने पुलिस को बताया की केशर बाई अपने पति से अलग रहकर गोविंद के साथ रहती थी। जबकि वो शादीशुदा होने से केशर बाई से पीछा छुडाना चाहता था। वहीँ बोरडाबरा का दिनेश और उसका परिवार सोहन वास्केल को लडकी और 80 हजार रूपए वापस लौटाने के लिए परेशान कर रहा था। ये दोनों उससे परेशान थे। जिस वजह से दोनों ने महिला को मौत के घाट उतार दिया। सोहन गिरफ्तार हो गया है। जबकि उसका साथी गोविंद फरार है। जिस पर इनाम घोषित किया गया है।

 


By - sagar tv news
05-Oct-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.