पुलिस ने तीन पुरुष सहित एक महिला पकड़ी,UP से महिला लाकर कर रहे थे देह व्यापार SAGAR TV NEWS

 

ग्वालियर की महाराजपुरा पुलिस ने एक सैक्स रेेकेट का भंडाफोड करते हुए मौके से तीन पुरुष और एक महिला को हिरासत में लिया है, साथ ही आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की। पुलिस ने इनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच षुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बालाजी गेस्ट हाउस में अनैतिक गतिविधियां चल रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस ने वहां दबिष दी और वहां से तीन पुरुष और एक महिला को पकडा। बताया जा रहा है कि इस सेक्स रैकेट को गेस्ट हाउस संचालक और एक दलाल चला रहे थे, जो यूपी के प्रयागराज से महिलाओं को कांटेक्ट पर लाते थे और इस काले धंधे में उतार देते थे। पूछताछ करने पर इन पकडे गए आरोपियों ने अपना नाम राम प्रताप सिंह तोमर निवासी प्रताप कॉलोनी अम्बाह, श्यामसुंदर राठौर निवासी महावीरपुरा जिला मुरैना और कल्लू शर्मा निवासी ग्राम वडकरा अम्बाह जिला मुरैना बताए है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

वही, इस मामले में महाराजपुरा सीएसपी रवि भदौरिया ने बताया कि देह व्यापार की सूचना काफी समय से मिल रही थी, जिस पर कार्रवाई करते मौके से महिला सहित इन चारों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल इन सभी के खिलाफ देह व्यापार एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।

 

 

 

 

 

 

 


By - SAGAR TV NEWS
01-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.