लूट के इरादे से बदमशों ने परिवार पर बोला धावा,जेवर लूटकर हुए फरार,एक की मौत || SAGAR TV NEWS ||

 

एमपी के कटनी में लुटेरों ने बडी वारदात हो अंजाम दिया है, इन आरोपियों ने एक परिवार पर जानलेवा हमला कर वहां से सोना-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए। इस हमले में गंभीर घायल रूप से पति ने दम तोड दिया, वही पत्नी और बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह वारदात कोतवाली थाना क्षेत्र के आधारकाप में दरमियानी रात घटित हुई।

 

 

 

 

 

 

 

बताया जा रहा है कि आधारकाप हेमा पब्लिक स्कूल के पास रहने वाले मनीष शर्मा के घर में चार से पांच अज्ञात बदमाश लूट के इरादे से घुसे और इन बदमाशों ने मनीष शर्मा, उनकी पत्नी पूनम शर्मा और उनके 13 वर्षीय बेटे सत्या पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे मनीष की इलाज के लिए जबलपुर ले जाते समय जान चली गई।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सूचना मिलते ही एसपी विजय प्रताप सिंह, थाना प्रभारी अजय सिंह समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वही पुलिस ने बताया कि इस जानलेवा हमले में बदमाष घर में रखे सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

घर का सामान बिखरा था और कुछ अलमारी के लॉक टूटे हुए हैं। पुलिस ने बताया कि अभी यह पता नहीं चल सका कि जेवरों की कीमत कितनी थी, आरोपियों की तलाष की जा रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 


By - SAGAR TV NEWS
05-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.