झमाझम जोरदार बारिश से इलाकों में भरा पानी,दोपहिया और चार पहिया वाहन डूबे || SAGAR TV NEWS ||

 

टीकमगढ़ शहर में पिछले 3 दिनों से लोग उमस भरी गर्मी और धूप से परेशान थे। बुधवार को सुबह से लेकर दोपहर 3 बजे तक तेज धूप के साथ उमस भरी गर्मी रही। इसके बाद अचानक मौसम में बदलाव आया और झमाझम बारिश शुरू हो गई।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

जोरदार बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में पानी भर गया।करीब डेढ़ घंटे से लगातार हो रही तेज बारिश के कारण जनपद कार्यालय में पानी भर गया। दफ्तर परिसर में डेढ़ फीट और कमरों तक में पानी भर गया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

इसके अलावा शहर के राज महल इलाके में कई गलियां लबालब हो गई। यहां की दुकानों में पानी भरने से व्यापारियों और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सिविल लाइन रोड पर अस्पताल चौराहा से लेकर पुलिस लाइन के पहले गेट तक डिवाइडर रोड के दोनों ओर जाम लग गया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 


एक घंटे की जोरदार बारिश में पूरा शहर जलमग्न हो गया। नालियों का पानी सड़कों पर बहने लगा। शहर के लोगों का कहना है कि इस बार नगर पालिका ने बारिश के मौसम से पहले बड़े नालों और नालियों की साफ-सफाई पर ध्यान नहीं दिया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

जिसके चलते आज तेज बारिश में कई इलाके जलमग्न हो गए। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

 

 

 

 

 

 


By - SAGAR TV NEWS
05-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.