मछली पकड़ने गया युवक अचानक मुश्किलों में फिर रातों-रात बचाया गया || SAGAR TV NEWS ||

 

टीकमगढ़ जिले में हुई भीषण बारिश के दौरान मजना चौकी के पास उर नदी उफान पर आ गई और इसी नदी में एक युवक फंस गया। जिसे बडी मषक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। बताया जा रहा है कि सुनील बंशकार साथियों के साथ नदी में मछली पकड़ने गया था।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

तभी तेज बारिश होने से नदी उफान पर आ गई। इस दौरान सुनील के कुछ साथी जोखिम लेकर नदी से बाहर निकल गए, लेकिन वह नदी में बने टीले पर फंस गया। इस मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर तहसीलदार आरपी तिवारी, पटवारी निरंजन शर्मा, पटवारी रवि गर्ग, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम पहुंची और बीती रात करीब साढे 12 बजे उसे नाव की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

बताया जा रहा है कि एसडीआरएफ की नाव भी पानी के तेज बहाव में करीब आधे घंटे तक फंसी रही। गौरतलब है कि करीब एक पखवाड़ा पहले भी तेज बारिश के चलते नदी नाले उफान पर आ गए थे। तब चंदेरा थाना क्षेत्र में एक यात्री बस नदी के पुल पर बहने से बच गई थी। इसके अलावा ज्योरा गांव के पास बने नाले में एक बाइक बह गई थी।

 

 

 

 

 

 


By - SAGAR TV NEWS
06-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.