मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस का Accident और फिर... || SAGAR TV NEWS ||

 

मध्य प्रदेश के अशोकनगर में एक सडक हादसा हो गया। जिसमें 108 एंबुलेंस बिजली के खंभे से टकरा कर खाई में गिरकर पलट गई। जिससे मरीज और अटेंडर घायल हो गए। बताया जा रहा है कि देहात थाना क्षेत्र के मनकपुर के पास एंबुलेंस मरीज को लेकर चंदेरी से अशोकनगर जा रही थी,

 

 

 

 

 

 

 

 

 

तभी उसके सामने से ओवरलोड ट्रक आ गया और इसके बचने के चक्कर में वह खंभे जा टकराकर खाई में गिर गई। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि खंभा टूट गया। घायलों को अस्पताल रेफर किया गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से एंबुलेंस को उठवाया। फिलहाल देहात थाना पुलिस इस घटना की जांच में जुटी हुई है।

 

 

 

 

 

 


By - SAGAR TV NEWS
07-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.